बुधवार, 21 जनवरी 2026

"जहां देखें तुम्हें देखें "

जहां देखें तुम्हें देखें 
तुम्हें देखें या 
ये जहां देखें 
तू ही बता 
हम क्या देखें?
कश्मीर देखें,
या तेरा लिबास देखें।
तुझे अपने करीब 
या खुद को 
तेरे पास देखें।
तुझे बाहों में 
या तेरी वुक्कल में
खुद को देखें, 
कश्मीर देखें 
या तेरा लिबास देखें 
जहां देखें तुम्हें देखें 
तुम्हें देखें या 
ये जहां देखें 
तू ही बता 
हम क्या देखें ?

नथनी की 
शोहरत देखें,
या सूरत की सादगी देखें।
होंठों की कलियाँ,
या आँखों की मादगी देखें।
लेखनी सुस्ता रही कहीं—
मेरे लफ़्ज़ों की आवारगी देखें। 
नथनी की शोहरत देखें 
या सूरत की सादगी देखें 
जहां देखें तुम्हें देखें 
तुम्हें देखें 
या ये जहां देखें 
तू ही बता,
हम क्या देखें?

कोई टिप्पणी नहीं: