गुरुवार, 13 सितंबर 2018

वो रोए बहुत.....

विशेष सूचना:-  यह रचना खास हैऔर खास दोस्त को समर्पित है उसके जीवन से कुछ पलों को चुराकर इसको रचा गया है...

वो उसके घर आए इक जमाने के बाद 
वो रोए बहुत आने के बाद.


दिल बेचैन रहा
इक पल न चैन रहा
हर पल इंतजार रहा
वो देखता बार-बार रहा
वो पहुंचे देर से इंतजार के बाद
वो उसके घर आए इक जमाने के बाद
वो रोए बहुत आने के बाद 


दिल शिकवा करते रहे
मिल कर भी न मिलने से मरते रहे
रिश्तो की भीड़ में अकेले डरते रहे
बेबसी में आहें भरते रहे
वो चुप रहे मिलने के बाद
वो उसके घर आए इक जमाने के बाद
वो रोए बहुत आने के बाद


उस को बैठा के अंदर गली में फिरता रहा
जज्बातों का वादल बूंद-बूंद आंखों से गिरता रहा
अकेले बोर न हों औरों को बैठाता रहा
आते जाते साहिबा-साहिबा बुलाता रहा
वो परेशान रहे बहुत मुलाकात के बाद
बो उसके घर आए इक जमाने के बाद
वो रोए बहुत आने के बाद.
                   
                                                        अजनवी

कोई टिप्पणी नहीं: